मधेपुरा।
ठाकुर प्रसाद महाविद्यालय, मधेपुरा में चार वर्षीय स्नातक गणित (प्रतिष्ठा), सत्र 2024-2028 में नामांकित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ (कक्षारंभ) समारोह 26 जुलाई, 2024 (शुक्रवार) को पूर्वाहन 10:00 बजे से स्मार्ट क्लास रूम में आयोजित है। इसमें अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि दीक्षारंभ कार्यक्रम में विषय के पाठ्यक्रम एवं वर्ग-तालिका आदि की जानकारी दी जाएगी, जो विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी होगी।
विभागाध्यक्ष लेफ्टिनेंट गुड्डु कुमार ने बताया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधानाचार्य प्रो. कैलाश प्रसाद यादव एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में दर्शनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. सुधांशु शेखर उपस्थित रहेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



