google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

कोरियोग्राफर आमिर निगार को सोनिका अग्रवाल ने अपने सहयोगियों के साथ किया सम्मानित



फारूक अंसारी
दैनिक समाज जागरण


धामपुर । निगार वेलफेयर सोसाइटी की बैठक में समिति के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में मनसा ब्यूटी पार्लर पर पांच दिवसीय मेकअप की क्लास लगाने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर आमिर निगार को बेस्ट फैशन डिजाइनर एवं कोरियोग्राफर के रूप में प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्थानीय जैतरा रेलवे फाटक के निकट मनसा ब्यूटी पार्लर पर आयोजित बैठक में समाजसेविका सोनिका अग्रवाल ने कहा है कि आमिर निकाल अपनी प्रतिभा के दम पर देश के विभिन्न नगरों में धामपुर का नाम खूब रोशन कर रहे हैं। आमिर निगार की इस उपलब्धि के लिए उनके द्वारा उन्हें बेस्ट कोरियोग्राफर एवं फैशन डिजाइनर का अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा है कि धामपुर निवासी आमिर निगार ने पिछले दिनों हरियाणा देहरादून दिल्ली बुलंदशहर आदि के स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया जहां पर आमिर निगार ने धामपुर का नाम रोशन करने का काम किया है। मनसा ब्यूटी पार्लर पर आयोजित सम्मान समारोह में शामिल निगार को बेस्ट कोरियोग्राफर के रूप में सम्मानित किया गया। बैठक में इस महा मनसा ब्यूटी पार्लर पर पांच दिवसीय मेकअप की क्लास लगने का निर्णय लिया गया है। जिसमें विभिन्न स्थानों से आने वाले प्रसिद्ध मेकअप आर्टिस्टो द्वारा बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वही बैठक में अगले महीने दिया मेकिंग प्रतियोगिता कराने का भी निर्णय लिया गया है। बैठक में समिति की सदस्य श्रीमती परमजीत कौर श्रीमती राशि रस्तोगी श्रीमती सोनिका अग्रवाल अनवर अहमद रवि शंकर सैनी सचिन कुमार विजय पाल सिंह आदि उपस्थित रहे बैठक की अध्यक्षता मोहम्मद शाकिर ने की तथा संचालन रविशंकर सैनी ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)