google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

धनपुरी नगर पालिका का भ्रष्टाचार युंका लाएगी जनता के सामने

धनपुरी। धनपुरी नगर पालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता के सामने लाया जाएगा। इस संदर्भ में बड़ा आंदोलन करने की घोषणा युवा कांग्रेस ने कर दी है। यह आंदोलन 28 नवम्बर को होगा। इस आंदोलन में अभी तक किए गए भ्रष्टाचार की बातें रखी जाएगी और एक ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन पर सौपा जाएगा। नगर पालिका परिषद में मनमानी चरम सीमा पर है। जनता की आवाज नहीं सुनी जा रही है। किसी का कोई काम नहीं हो पा रहा है और मन माने निर्णय लेकर शासकीय धन का दुरुपयोग किया जा रहा है।
जनता को नुकसान
नगर पालिका परिषद में ऐसे ऐसे निर्णय लिए गए हैं जिससे धनपुरी नगर की जनता को आने वाले समय में काफी नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते हुए युवा कांग्रेस ने आंदोलन करने का निर्णय लिया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अंकित सिंह ने इस संदर्भ में एक विज्ञप्ति जारी करके कांग्रेस के नेताओं से आग्रह किया है कि आंदोलन में शामिल हो।
यह की अपील
समस्त सम्मानित कांग्रेस परिवार को सम्बोधित करते हुए अंकित सिंह प्रदेश सचिव, मध्यप्रदेश यु. का. ने पार्टी के वरिष्ठ जन एवं साथियों से कहा है कि मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के साथियों एवं जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में धनपुरी नगर पालिका में हो रही अनिमित्ताए एवं जन समस्याओं को लेकर धनपुरी आज़ाद चौक में एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जाएगा। उसके उपरांत हो रहे भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ और घोटालों को लेके मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाना सुनिश्चित किया गया हैं। जिसमे आप सभी सम्मानित कांग्रेस परिवार जन, समस्त सम्मानित वरिष्ठ जन,समस्त सम्मानित पार्षद, पदाधिकारी और संघठन की रीढ़ की हड्डी कहे जाने वाले समस्त कार्यकर्ता आप सभी से निवेदन है की उक्त कार्यक्रम में उपस्थित हो कर कार्यक्रम को सफल बनाएं। आप की उपस्तिथि गरिमामई सादर प्रार्थनीय है। यह आंदोलन दिनांक 28/10/24 दिन सोमवार समय 11:30 बजे किया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)