
नगर परिषद अमलाई की नेता प्रतिपक्ष एवं वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद अर्चना अजय यादव अपने वार्ड के विकास कार्यों में सबसे सक्रिय पार्षद के रूप में जानी जाती हैं। उनके नेतृत्व में वार्ड में साफ-सफाई, नालियों की नियमित सफाई, कीटनाशक दवाई का छिड़काव कराया गया है। साथ ही उन्होंने वार्ड में चारा घास सिलवाकर आमजन को सुविधा उपलब्ध कराई है।
अर्चना यादव द्वारा वार्डवासियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाने में भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
उनकी आगामी योजनाओं में पूरे वार्ड में नई नालियों का निर्माण, स्टेज एवं चबूतरा निर्माण, पार्क निर्माण तथा पूरे वार्ड में स्ट्रीट लाइटें लगवाने का कार्य शामिल है। बताया जा रहा है कि ये विकास कार्य जल्द ही मूर्त रूप लेने वाले हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



