मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया सम्मानित, उपलब्धि पर शहडोल संभागवासियों ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं
अनूपपुर। जिले के नगर परिषद बरगवां-अमलाई के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद एवं समाजसेवी पवन कुमार चीनी को शहडोल स्थित जय बिलास पैलेस होटल में आयोजित भव्य नर्मदा विराट गौरव सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। समारोह में मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल द्वारा उन्हें सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों, जनसेवा के प्रति समर्पण और निरंतर समाजहित में किए जा रहे प्रयासों के लिए दिया गया।
पवन चीनी लंबे समय से नगर परिषद बरगवां-अमलाई सहित आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। वे आमजन की समस्याओं को अपना समझकर उनके निराकरण के लिए प्रयासरत रहते हैं। गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों की मदद करने के साथ ही सामाजिक एवं जनहित के कार्यों में उनकी निरंतर सहभागिता बनी रहती है।
उनकी इसी सेवाभावी सोच और समाज के प्रति समर्पण ने उन्हें क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है। अनूपपुर जिले से इस सम्मान के लिए उनका चयन होना जिले के लिए भी गौरव का विषय माना जा रहा है। पवन चीनी को मिले इस सम्मान की जानकारी मिलते ही शहडोल संभाग के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। लोगों ने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाले व्यक्तित्व को सम्मानित किया जाना अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणादायक है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



