आज दिनांक 14 नवंबर को बिहार विधान सभा का परिणाम नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की प्रचंड बहुमत मिलने पर हजारीबाग जिला जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा के नेतृत्व में , प्रदेश महासचिव संतोष कुमार सोनी की उपस्थिति में जदयू कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े और मिठाइयां बांटी । कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी गई। लोकप्रिय विकास पुरुष नीतीश कुमार जी 10 वीं बार एनडीए गठबंधन बिहार के मुख्यमंत्री पद का शपथ लेंगे । जो देश के लिए गौरव की बात होगी। नीतीश का नारा पूरे भारत में गूंज रहा है। एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाने का काम किया और भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और नीतीश जी की जोड़ी खूब तारीफ की प्रदेश महासचिव संतोष कुमार सोनी और हजारीबाग जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल कुशवाहा ने कहा नीतीश कुमार विकास पुरुष ,सुशासन बाबू आदि उपनामों से जनता ने सुशोभित किया है । जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की जनता के लिए समर्पित है। जिला उपाध्यक्ष अविरल बिहारी लाल ने कहां गया कि नीतीश कुमार ने बिहार में विकास की गति को तेज ही नहीं किया बल्कि सरपट दौड़ा दिया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का कार्यकाल में जो विकास हुआ है वह इतिहास के स्वर्णिम पन्नों पर लिखा जाएगा। इस उत्सव पूर्ण कार्यक्रम में भारी संख्या में जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ता मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



