हजारीबाग में अपराध का ग्राफ ऊंचाई पर, पुलिस प्रशासन भी अलर्ट मोड में।

पुलिस ने अपराधियों को धनबाद और रांची के तर्ज पर सड़क पर कराया परेड । अपराधी सरगना उत्तम यादव के नौ गुर्गे गिरफ्तार। फोन कॉल पर व्यवसाईयों को धमकी देने वाले अपराधी प्रशासन के चंगुल में ।
मिंटू कुमार समाज जागरण संवाददाता हजारीबाग सदर। पिछले कुछ महीनो से हजारीबाग और आसपास के इलाके में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। कभी एनटीपीसी के पदाधिकारी को गोलियों से भून जाता है तो कभी जमीन कारोबार से जुड़े लोगों को गोलियों का निशाना बनाया जाता है। इसी कड़ी में एक सप्ताह पूर्व शहर के मध्य श्री ज्वेलर्स में ताबड़ तोड़ सात राउंड गोलियां चलती हैं। वह भी दिन दहाड़े। व्यवसायी वर्ग के लोग और आम जनता स्तब्ध हो जाते हैं । हजारीबाग नगर निगम क्षेत्र के व्यवसायी और हजारीबाग जिले के पुलिस प्रशासन दोनों आवक रह जाते है। पुलिस प्रशासन को जबरदस्त झटका अपराधियों के तरफ से मिलता है । ऐसी घटनाएं पतरातू और रामगढ़ क्षेत्र में हुआ करता था। लेकिन अब हजारीबाग में भी होना शुरू हो गया है ।अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। दहशत फैलाकर अपराधियों की अब रंगदारी वसूली करने की जोर अजमायीस हो रही है । यह अपराधियों का एक प्रकार का धंधा है । ऐसी घटना हजारीबाग पुलिस प्रशासन को रास नहीं आया। अतः नए एसपी साहब ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराधियों को धर दबोचा और बीच सड़क पर मार्च पास्ट कराया । फिर भी हजारीबाग के व्यवसायी दहशत में है। आम जनता और बुद्धिजीवी लोगों को भी ऐसी बातें हजम नहीं हो पा रही है।

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)