google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित कराने की मांग को लेकर निकले आदित्य पटेरिया का अमलाई बापू चौक में जोरदार स्वागत

इंदौर निवासी ने उज्जैन से शुरू की पदयात्रा, अमलाई में पार्षद चीनी एवं उनके मित्र मंडली ने किया सम्मान

अमलाई (विजय तिवारी की रिपोर्ट)।
गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए इंदौर निवासी आदित्य पटेरिया द्वारा उठाया गया कदम आज पूरे मध्यप्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। उज्जैन से अपनी पदयात्रा आरंभ कर रहे आदित्य पटेरिया जब 3 जुलाई को अमलाई पहुंचे तो यहां बापू चौक पर पार्षद पवन कुमार चीनी एवं उनकी मित्र मंडली द्वारा उनका ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

यात्रा के उद्देश्य को लेकर आमजन में एक नई चेतना जागृत हो रही है। पार्षद पवन कुमार चीनी न केवल नगर परिषद बरगवां के कर्मठ जनप्रतिनिधि हैं बल्कि समाजसेवी कार्यों में उनकी अग्रणी भूमिका रही है। उन्होंने हमेशा धार्मिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय भावनाओं से जुड़े अभियानों को प्राथमिकता दी है। आदित्य पटेरिया की इस राष्ट्रधर्म से प्रेरित यात्रा में भी उनका सहयोग मिसाल बनकर सामने आया है।

स्थानीय नागरिकों ने भी बापू चौक पर एकत्र होकर इस पुनीत प्रयास का समर्थन किया और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की अपील की।

आदित्य पटेरिया ने कहा कि उनकी यह यात्रा केवल एक आंदोलन नहीं बल्कि एक संकल्प है, जो देश की सांस्कृतिक पहचान और सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने पार्षद चीनी और उनकी टीम से संवाद किया और उनके आत्मीय स्वागत की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)