मुखीयसंघ के अध्यक्ष ने किया अविलम्ब अपराधियो की गिरफ्तारी की मांग
समाज जागरण संवाददाता:- वेद प्रकाश पालीगंज अनुमंडल
पालीगंज/ मंगलवार की शाम अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र के सिंगोड़ी बाजार में अपराधियो ने मुखियापति को गोली मारकर घायल कर दिया। वही गम्भीर स्थिति में मुखियापति को इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया है। वही पालीगंज प्रखण्ड मुखीयसंघ के अध्यक्ष ने अविलम्ब अपराधियो की गिरफ्तारी व शुरक्षा की मांग सरकार से किया है।
जानकारी के अनुसार पालीगंज अनुमंडल सह प्रखण्ड क्षेत्र के सिंगोड़ी पंचायत की मुखिया सुबैदा खातून का घर सिंगोड़ी बाजार में स्थित है। वही मुखिया पति शहजाद आलम मंगलवार की शाम अपने समर्थकों के साथ घर के पास ही बैठकर बातें कर रहा था। उसी दौरान किसी ने मुखियापति शहजाद आलम को गोली मार दिया। गोली गर्दन में लगी जिससे मुखियापति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए पालीगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया। जहां से घायल की गम्भीर स्थिति को देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया। बताया जा रहा है कि मुखियापति शहजाद आलम पालीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के लालगंज सेहरा गांव स्थित मध्य विद्यालय में शिक्षक है। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।




वही घटना के बाद रोष प्रकट करते हुए पालीगंज प्रखण्ड मुखिया संघ के अध्यक्ष आनन्द कुमार यादव ने अविलम्ब अपराधियो को गिरफ्तारी व न्यायसंगत उचित कार्यवाई करने की मांग सरकार से किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि अपराधियो को शीघ्र गिरफ्तारी नही किया गया तो मजबूरन हमारी संघ ठोस कदम उठाएगी। वही घटना की निंदा करते हुए मुखिया संघ के पालीगंज प्रखण्ड अध्यक्ष आनन्द कुमार यादव ने कहा कि हमसभी मुखिया लोग हमेशा जनता के बीच आग के शोलो पर कदम रखकर चलते है। उन जनता में कौन हमसभी का शुभचिंतक व कौन दुश्मन है यह पहचानना मुश्किल होता है। लेकिन सरकार को हमारी शुरक्षा की चिंता नही है। वही उन्होंने मुखिया लोगो की शुरक्षा को लेकर हथियारों का लाइसेंस व उचित शुरक्षा मुहैया कराने की मांग सरकार से किया है।
फोटो:- पालीगंज अस्पताल में इलाजरत मुखियापति शहजाद आलम।
- समाज जागरण: 12 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- सोनांचल की सड़कों का होगा कायाकल्प, 166.92 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत*समाज जागरण/ जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। आदिवासी बाहुल्य सोनभद्र में बेहतर कनेक्टिविटी और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए चार प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की तैयारी तेज हो गई है। शासन ने करीब 66.44 किलोमीटर लंबी चार सड़कों के लिए 166.92 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को वित्तीय स्वीकृति प्रदान करते हुए बजट…
- सोनहरिया वन में उमड़ा आस्था का सैलाब त्रिदंडी स्वामी के दरबार में पहुंचे पूर्व सांसद अतुल रायबिकास राय ब्यूरो चीफ गाजीपुर समाज जागरण 28 अक्टूबर को निकलेगी भव्य कलश यात्रा, देशभर के संतों के जुटने की तैयारीगाजीपुर जनपद के जमानियां तहसील क्षेत्र के सोनहरिया ग्राम सभा स्थित बाबा सिद्धनाथ धाम और सोनहरिया वन इन दिनों श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। बक्सर धाम से पधारे गंगा पुत्र त्रिदंडी…
- समाज जागरण: 11 सितम्बर दिल्ली-एनसीआर से प्रकाशित दैनिक हिंदी समाचार पत्र, देशभर में पहुंच रही आवाजनई दिल्ली। बदलते दौर में जब समाचारों की दुनिया तेजी से डिजिटल हो रही है, वहीं ‘समाज जागरण’ अपनी जमीनी पत्रकारिता और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचा रहा है। दैनिक हिंदी समाचार पत्र ‘समाज जागरण’ का प्रकाशन दिल्ली-एनसीआर से होता है और इसका प्रसार देश के विभिन्न हिंदी भाषी राज्यों तक है। समाज जागरण में देश-दुनिया, राजनीति, अपराध, शिक्षा, रोजगार, व्यापार, स्वास्थ्य,…
- खनन पट्टे के नाम पर कूटरचित दस्तावेजों से धोखाधड़ी का आरोप, मुंबई से वांछित अभियुक्त गिरफ्तारओबरा पुलिस और एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त टीम ने प्रियदर्शनी बस स्टॉप के पास से दबोचा समाज जागरण/जिला ब्यूरो प्रमुख सोनभद्र। खनन पट्टे से जुड़े मामले में कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज और फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को सोनभद्र पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया है। ओबरा पुलिस…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








