google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दबंगों ने पति पत्नी को मारकर किया घायल

*
समाज जागरण
विश्वनाथ त्रिपाठी
प्रतापगढ़



बाघराय थाना क्षेत्र के शुकुलपुर मौजा रामपुर कोटवा निवासी कमलेश कुमार सरोज व उनकी पत्नी को परिवार के ही फूलचंद अमृतलाल सरोज ने फावड़ा कुल्हाड़ी से दिनांक 28 जून 2022 की बीती शाम रात लगभग 8:00 बजे मारकर लहूलुहान करके मरणासन्न कर दिया। चीखने चिल्लाने व शोरगुल होने पर दोनों व्यक्ति घटनास्थल से भाग निकले पीड़ित कमलेश कुमार की तहरीर पर बाघराय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत करके दो लोगों को गिरफ्तार किया। गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए सीएससी बाघराय भिजवाया घटना की जानकारी पूर्व ब्लाक प्रमुख अनुभव यादव को होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाघराय पहुंच कर गंभीर रूप से घायलों के परिजनों से जानकारी करके सीएचसी बाघराय से बेहतर इलाज के लिए सरकारी एंबुलेंस से स्वरूपरानी के लिए भिजवाया साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन भी घायलों के परिजन को दिया। जहां पर कमलेश कुमार व उनकी पत्नी की सर में चोट लगने के कारण हालत नाजुक बताई जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)