निर्वाचन आयोग को दिया झूठा शपथ पत्र
डढ़वा / जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान अंतर्गत ग्राम पंचायत डढ़वा सरपंच एक ओर जहां गांव में किये गए निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार की है वही दूसरी ओर इन्होंने अपने निर्वाचन आयोग को दिए सपथ पत्र में शासकीय जमीन पर कब्जा करने और अपनी तीसरी संतान के विषय में भी गलत जानकारी दी हुई है।
बहु भी पीछे नहीं
ज्ञात हो कि बहू रोशनी जो डढ़वा वार्ड क्रमांक 2 से निर्वाचित पंच है, जिनकी समग्र आईडी इंटार पहाड़ पंचायत से बानी है और वहा से खाद्यान्न ले रहीं हैं इसके साथ ही सचिव व रोजगार सहायक से साठगांठ कर डढवा से इन्होंने आवास योजना का लाभ लिया है।
वोटर आईडी में नाम डढ़वा से जुड़वा रखा है, लाडली बहना का लाभ इटार पहाड़ से ले रही है। जो कि गंभीर कदाचार और शासन की योजनाओं का गलत तरीके से लाभ अर्जित करने का मामला है।
प्लांट में काम करने वाले पुत्र भी कम नही
एक ओर जहां लोगो को बीपीएल कार्ड बनवाने में एड़ी चोटी करनी पड़ती है वही सरपंच पुत्रो का बीपीएल कार्ड कूटरचित दस्तावेज तैयार कर हाथों हाथ बन गया। वही दूसरी ओर ये पावर प्लांट में कार्य करने के साथ ही मनरेगा जैसी योजनाओं का लाभ बिना कार्य किये ही उठा रहे है जो जांच का विषय है।
देवर भी कहा पीछे रहे
इनके देवर लालबिहारी जो पेशे से वकालत करते हैं और यह भी स्वयं को बीपीएल परिवारों में जुड़वाकर शासन की योजनाओं का बेजा लाभ ले रहे हैं, वही किसान सम्मान निधि का भी लाभ इनके द्वारा लिया जा रहा है। साथ ही शासकीय ज़मीन में कब्जा कर घर बनाया गया है जो कि पूर्णतः जांच का विषय है।
जांच कर कार्यवाही की जाए
गांव के प्रबुद्ध नागरिकों और पंचो ने ग्राम सभा में प्रस्तावित किया है कि सरपंच के भ्रष्टाचार और झूठे सपथ पत्र के साथ साथ उनकी बहू और लडको द्वारा गलत लाभ लिया जा रहा है और देवर के कारनामो की जांच करते ह आवश्यक कार्यवाही की जाए और इनसे बेजा लिए गए लाभ की रिकवरी की जाए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



