
दैनिक समाज जागरण
केशव कुमार सिंह जिला रिपोर्टर औरंगाबाद
औरंगाबाद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मलूकी बिगहा गांव में एक 20 वर्षीय विवाहिता की दहेज के लिए ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने आत्महत्या का रूप देने कि हर संभव कोशिश की है. घटना के बाद से मृतका के पति और घर के सभी सदस्य फरार हैं. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतका की सास और दो गोतनी को हिरासत में लिया है. मृतका की पहचान औरंगाबाद शहर के ही नावाडीह इमलीतर मुहल्ला निवासी बहादुर राम की पुत्री रानी कुमारी के रूप में हुई है.
मृतका के पिता ने बताया कि दहेज के लिए अक्सर ससुराल वाले उनकी बेटी को प्रताड़ित करते थे. पहले कई बार समझौता का भी दौर चला है.इसी बीच शुक्रवार की रात पति विराज कुमार ने ससुराल के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी है. हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से टांग दिया. मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



