google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दलित बस्ती में डाक विभाग ने निकाली जागरूकता रैली

सचित्र–


शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, दैनिक समाज जागरण

बलिया : आजादी के अमृत काल में उत्तरी उपमंडल बेल्थरारोड बलिया के अंतर्गत राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान अंत्योदय दिवस के अवसर पर भीमपुरा न.1 दलित बस्ती में डाक विभाग ने जागरूकता रैली का आयोजन किया गया।
विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित जागरूकता रैली में ग्रामीण डाक सेवक एवं ग्राम वासियों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़ चढ़कर भाग लिया। निरीक्षक डाकघर अंगद कुमार यादव ने डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं के बारे विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर राम सागर, नंद किशोर, मोतीचंद, विजेंद्र सिंह, सत्यम सिंह, संगीता सिंह, अभय प्रताप, राज कमल, सुद्धु राम, चंद्रशेखर मिश्र आदि ग्रामीण डाक सेवकों समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)