google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाज़ीपुर ने ब्रांज मेडल प्राप्त कर तृतीय स्थान पाया

बिकास राय
ब्यूरो चीफ गाजीपुर
समाज जागरण

अंडर-14 वर्ग में टीम ने हासिल किया तृतीय स्थान, विद्यालय पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

गाज़ीपुर सी बी एस इ क्लस्टर-5 कबड्डी प्रतियोगिता में डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाज़ीपुर की अंडर-14 कबड्डी टीम ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान सेकेंड रनर-अप हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

प्रतियोगिता में डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाज़ीपुर ने अपने अभियान की शुरुआत देवस्थली विद्यापीठ, बलिया के विरुद्ध की। टीम ने बेहतरीन रणनीति और दमदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 26-12 से अपने नाम किया। इसके बाद दूसरे मुकाबले में गुरुकुलम स्कूल, प्रतापगढ़ को 24-17 से पराजित कर टीम ने क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

क्वार्टर फाइनल में टीम का सामना आर्मी पब्लिक स्कूल, वाराणसी से हुआ। डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाज़ीपुर के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक एवं प्रभावी खेल का प्रदर्शन किया और 40-17 के बड़े अंतर से शानदार जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई।

सेमीफाइनल मुकाबला पिछले वर्ष की नेशनल चैंपियन देहरादून पब्लिक स्कूल, वाराणसी के खिलाफ हुआ। मुकाबला बेहद रोमांचक और कांटे का रहा। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, आत्मविश्वास और टीम भावना के साथ संघर्ष किया, हालांकि अंतिम क्षणों में डालिम्स सनबीम स्कूल, गांधीनगर, गाज़ीपुर को हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद टीम ने पूरे टूर्नामेंट में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ही बी एस इ क्लस्टर-5 में तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय पहुंचने पर खिलाड़ियों एवं टीम के सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। विद्यालय के निदेशक हर्ष राय ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क का परिणाम है। उन्होंने पूरी टीम एवं उनके मार्गदर्शक प्रशिक्षक रामनारायण राय को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
शिक्षकों और स्टाफ सदस्यों ने भी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और सहयोग की भावना विकसित करते हैं।

विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को मेहनत, एकजुटता और टीम भावना की जीत बताते हुए पूरी टीम को हार्दिक बधाई दी।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)