google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीजे पर डांस ने कानपुर में कराई युवक की पीट-पीटकर हत्या

सुनील बाजपेई
कानपुर | डीजे पर डांस को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करा दी। घटना सोमवार की देर रात बिल्हौर थाने के रहमतपुर गांव स्थित अर्पित गेस्ट हाउस में हुई।
यहां शादी समारोह के दौरान जनाती और बराती आपस में भिड़ गए। इस बीच विवाद इतना बढ़ा कि लोगों ने मुनि कुशवाहा की पीट पीट कर हत्या करदी।
जानकारी के मुताबिक जिस समय मुनि कुशवाहा डीजे पर डांस कर रहा था । उसी समय उसका वही के कुछ युवकों से डांस को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद उन युवकों ने उसकी पीट पीटकर वहीं पर बेरहमी से हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गए।
जिसकी जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घटना की छानबीन शुरू कर दी। इस बीच उसने हत्यारों की तलाश में कई जगह छापे मारे लेकिन उनका अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)