google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई दर्पण की बैठक

समाज जागरण ब्यूरो चीफ बी जी मिश्र
हरदोई। विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में दर्पण की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को सेवानिवृत्त कर्मचारियों के नियम अनुकूल देयकों का भुगतान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कर्मचारी का बीमा, पेंशन, ग्रेच्युटी आदि बकाया है तो उसकी कारण सहित जानकारी शिकायतकर्ता को अवश्य दें। अधिशासी अधिकारी सांडी नगर पालिका परिषद को अपनी पूर्व कर्मचारी के देय एरियर का नियमानुसार भुगतान करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया विभागवार लंबित मामलों की सूची बनाई जाए। सूची के आधार पर प्रतिदिन एक विभाग की समीक्षा की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, जिला विकास अधिकारी अरविन्द कुमार सिंह, प्रभारी दर्पण सुदेश भारती, संबंधित अधिकारी व शिकायतकर्ता आदि उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)