
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तुरी। दर्रीघाट नेशनल हाईवे के नीचे पुराना पुल पर मस्तुरी थाना अंतर्गत में दर्रीघाट के पास गुरुवार रात अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से सड़क पर बैठी गायों के झुंड में चार की मौत हो गई। वहीं बाकी के गाय जख्मी तडपते हुए मिले। दर्रीघाट निवासी प्रवीण वर्मा ने बताया कि गुरुवार रात की दरमियानी रात आठ दस गायें पुराना पुल के पास दुर्घटना की शिकार हुई है।जिसमें तत्काल चार गाय की मौत हो गई।
इस बारे में स्थानीय जिम्मेदार अतुल पान्डेय व देवांश रजक ने बताया कि सरकार द्वारा इस तरह के हादसे रोकने के लगातार प्रयास किए जाते हैं।गांवों में जागरूकता अभियान भी चलाता है। फिर भी दर्रीघाट नेशनल हाईवे के ठीक नीचे पुरानी पुल पर हुई गायों की मौत के बाद उनके शव सड़क पर बिखरे रहने का फोटो लोग इंटरनेट मीडिया पर शेयर करते हुए लिखते हैं कि इससे ज्यादा घोर कलयुग क्या होगा? गोमाता की दुर्दशा का यह दृश्य देखकर मन कांप गया। गौमाता की यह दुर्दशा संत समाज से देखी नहीं जाती। इंटरनेट मीडिया पर उनकी पोस्ट वायरल होने के बाद प्रशासन आज तक हरकत में नही आई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



