google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीएवी पब्लिक स्कूल बीना में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों पर रखे विचार, आस्था श्रीवास्तव ने हासिल किया प्रथम स्थान

समाज जागरण/अकबर अली

बीना/सोनभद्र। डीएवी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बीना में शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि सरदार पटेल ने देश की विभिन्न रियासतों को एकजुट कर भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। हमें उनके आदर्शों पर चलते हुए देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखना चाहिए।

इस अवसर पर कक्षा आठवीं, नौवीं एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थियों के लिए ‘सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन, संघर्ष एवं उपलब्धियां’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने प्रभावशाली वक्तव्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण तथा राष्ट्रीय एकता में सरदार पटेल के योगदान को प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में आस्था श्रीवास्तव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि जागृति एवं अन्वी अग्रवाल संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान पर रहीं। वहीं ज्योति एवं आराध्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को उनके उत्साह, सहभागिता और उत्कृष्ट प्रयास के लिए सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में शिक्षक प्रभारी श्री एस.एन. बराल का विशेष योगदान रहा। सीसीए समन्वयक श्रीमती अर्चना वर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रस्तुतियों और प्रयासों की सराहना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)