
दैनिक समाज जागरण संवाददाता अभिषेक तिवारी
पाकुड़/ स्थानीय विद्यालय डी ए वी पब्लिक स्कूल, पाकुड़ के प्रांगण में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू जयंती सह बाल दिवस समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रार्थना सभा में प्राचार्य आशीष कुमार मंडल एवं वरिष्ठ शिक्षक संजीव कुमार मिश्रा द्वारा नेहरू जी के तस्वीर पर संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के वर्ग नवम की एक छात्रा कोंकणा चौबे द्वारा नेहरू जी के जीवनी पर प्रकाश डाला गया।
वहीं अन्य छात्रों द्वारा नेहरू जी को समर्पित एक भजन प्रस्तुत किया गया जिसकी सबने काफी सराहना की। विद्यालय के नौनिहालों द्वारा रंगीन वेश भूषा में एक मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसने इस कार्यक्रम में सबका दिल जीत लिया। बच्चों को संबोधित करते हुए प्राचार्य आशीष कुमार ने बताया कि नेहरूजी को बच्चों से बहुत ज्यादा प्यार था इसलिए उनके जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने आगे बताया की आज के बच्चे कल के भारत बनाएंगे। उनके अनुसार हमें अपने बच्चों को निःस्वार्थ रूप से प्यार करना चाहिए। बच्चे देश का भविष्य और समाज की नींव होते हैं, इसलिए उनके उत्थान हेतु हमे हर संभव प्रयास करना चाहिए।
शांति पाठ एवं राष्ट्र गान के साथ समारोह का समापन किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



