google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गुपचुप तरीके से मिलना नहीं हुआ बर्दाश्‍त, तो प्रेमिका ने बोला प्रेमी से कुछ करो यार अब शादी कर लो*

*

_लखीसराय जिला संवाददाता अनुराग आनंद की रिपोर्ट_ ✍️

*लखीसराय:-* जिलें में एक और अद्भुत प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। एक साल से चल रहे इस प्रेम कहानी का सुखद यह हुआ कि दोनों की शादी कर दी गई। इस से पहले रोज दोनों कहीं ना कहीं छिपकर मिलते थे। इसकी चर्चा हर जगह थी। इस दिन रात के अंधेरे में दोनों रोमांस कर रहे थे, इसी दौरान लड़की ने अपने प्रेमी से कहा कि अब बर्दाश्‍त नहीं हो रहा है। कुछ करो यार। अब शादी कर लो। इस तरह छिपकर मिलना रोज-रोज संभव नहीं है। डर लगता है। लड़की ने कहा कि जब शादी करोगे तभी अब हम मिलेंगे। लेकिन जल्‍दी करो, क्‍योंकि दूरी अब बर्दाश्‍त नहीं होती है। प्रेमी ने कहा-कुछ दिन और समय दो। घर वालों को तैयार करते हैं। लेकिन इसी बीच कुछ ग्रामीणों ने नजर उसपर पड़ गई। दोनों एक-दूसरे में खोए हुए थे। फ‍िर क्‍या था, ग्रामीणों ने पकड़कर दोनों की शादी करवा दी।

🔴 _यह है पूरा मामला_

पीरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत लोशघानी गांव में शनिवार की रात गुपचुप तरीके से मिलने के दौरान एक प्रेमी युगल लोगों की नजर से बच न सका। पकड़े जाने पर दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बंधन में बंध जाने के बाद दोनों हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। दोनों पक्ष के स्वजनों की मौजूदगी में स्थानीय अभयपुर भगवती स्थान मंदिर में सात फेरे लेकर साथ जीने-मरने की कसमें खाई गई।

🔴 _एक साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग_

लोशघानी के बलराम यादव उर्फ चूहा यादव की पुत्री चांदनी कुमारी का गांव के ही शंभू यादव के पुत्र अनीष कुमार की मुलाकात पीरी बाजार में एक साल पूर्व हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे एवं मौका देख दोनों गुपचुप तरीके से अक्सर मिलने लगे। शनिवार की संध्या प्रेमिका चांदनी कुमारी अपने घर पर अकेली थी। उसने अपने प्रेमी को अपने घर बुला लिया। आस-पास के लोगों को जब इसकी भनक लगी तो वे लड़की के स्वजनों को देकर पहुंच गए। इसके बाद प्रेमी उसके घर में ही छिप गया। लेकिन, लोगों ने उसे घर के अंदर से खोज निकाला। लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पीरी बाजार थाना को दे दी। इसके बाद एएसआइ मनोज कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। प्रेमी युगल को थाने ले गए। थाने पर दोनों के बीच शादी की सहमति बनी और भगवती स्थान मंदिर में सिंदूर दान करा दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)