google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीसी मनरेगा ने हरहुआ ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर कर्मियों संग की समीक्षा बैठक

*शासन की योजनाएं पात्र लाभार्थी तक पहुंचे।
समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। डीसी मनरेगा देवेंद्र कुमार ओझा ने हरहुआ ब्लॉक कार्यालय का निरीक्षण कर ब्लाक कर्मचारियों संग समीक्षा बैठक की। स्पष्ट निर्देश दिया कि शासन की योजनाएं पात्र लाभार्थी तक पहुंचे और शिकायतों का निस्तारण निपटाते हुए लिपिक अश्विनी कुमार को रजिस्टर में कार्य निस्तारण का भी कालम बनाने को कहा।


ब्लाक के समस्त सहायक विकास अधिकारी संग बैठक कर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। ब्लाक सभागार, सामुदायिक शौचालय ,एनआरएलएम व पंचायत कार्यालय का अवलोकन किया। ब्लाक प्रांगण में स्थित पशु अस्पताल का निरीक्षण कर दस्तावेजों का अवलोकन किया।


फार्मर रजिस्ट्री,फेमिली आई डी जनशिकायतों का निस्तारण समय से करने ,भ्रमण पंजिका में सम्पादित करने सहित अभिलेखों के रखरखाव के बारे में निर्देशित किया।साथ में विभिन्न पटलों पर जाकर पूछताछ किया।
समीक्षा बैठक में प्रभारी बीडीओ सहायक विकास अधिकारी रवि प्रकाश सिंह ,एडीओ पंचायत रवि सिंह,एडीओ कृषि देवेंद्र पांडेय ,एडीओ समाज कल्याण शशांक कुमार,एडीओ एसटी शैलेन्द्र सिंह ,जे ई एमआई धर्मेंद्र कुमार व रीना तिवारी शामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)