google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डीसीएम पार्सल ट्रक के पीछे टकराई,चालक घायल

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के हरहुआ पुलिस चौकी अंतर्गत काजीसराय बाजार स्थित ओवरब्रिज के समीप देर रात डीसीएम ने आगे चल रही पार्सल ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। डीसीएम का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। पुलिस और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर बाहर निकाला। पीएचसी हरहुआ प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल चालक को बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया जहां उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल चालक ओमप्रकाश मिश्रा (56 वर्ष) निवासी पुराहेमु नौपेडवा,थाना बक्सा जौनपुर लखनऊ से दवा लादकर डीसीएम से अहरौरा, मिर्जापुर जा रहा था। काजीसराय बाजार स्थित ओवरब्रिज के समीप पहुंचे, तभी नींद की झपकी आ गई। इसी दौरान आगे धीमी रफ्तार से चल रही पार्सल ट्रक में डीसीएम पीछे से जा भिड़ी।

डीसीएम का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक अंदर ही फंस गया। हरहुआ पुलिस कड़ी मसक्कत के बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को पीएचसी हरहुआ इलाज के लिए ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद एंबुलेंस से उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा गया।

घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर अफरा-तफरी और जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया।डीसीएम मालिक को सूचना देकर हरहुआ पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)