google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत डीडीसी के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान की हुई शुरुआत

अररिया।

समाहरणालय परिसर में आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2024 मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्वीप कोषांग के माध्यम से उप विकास आयुक्त अररिया श्री संजय कुमार के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत हुई। इस मौके पर अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण अररिया, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं सभी वरीय पदाधिकारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस अवसर पर आंगनबाड़ी के कर्मियों के सहयोग से मतदाता जागरूकता रैली का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के दौरान समाहरणालय कर्मी, आंगनबाड़ी कर्मी और स्थानीय आम जन ने बढ़ चढ़कर मतदाता जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान एवं रैली में भाग लिया। वहीं आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2024 में नये मतदाताओं, पीडब्लयुडी वोटर, एवं महिला मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा सहभागी बनाया जाय एवं जिले का मतदान प्रतिशत में वृद्धि हो इसके लिए स्वीप कोषांग अररिया द्वारा लगातार मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)