दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 31 दिसंबर 2024 संघ के अहवाह्न पर नबीनगर के डीलर संघ ने अपनी आठ सूत्री मांगों को लेकर एक जनवरी से हड़ताल पर जाने की घोषणा किया है। रविवार को प्रखंड मुख्यालय के गोदाम स्थित परिसर में डीलर संघ की बैठक बुलाई गई । बैठक मे डीलर संघ के प्रखंड अध्यक्ष शंभू नारायण सिंह और जिला संगठन से प्रवीन कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह,और बालमुकुंद सिंह ने सभी डीलरों से 1 जनवरी 2024 से हड़ताल पर जाने का घोषणा की। प्रखण्ड अध्यक्ष ने बताया कि 8 सूत्री मांगों को लेकर बिहार के महामंत्री वरुण कुमार सिंह और जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में यह आंदोलन चलाई जा रही है। सभी डीलरों ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया की जनवरी 2024 से जब तक मांग पूरा नहीं होता है तब तक कोई भी राशन का उठाव और वितरण नहीं किया जाएगा। मौके पर प्रखंड सचिव राजेश कुमार, प्रखंड कोषाध्यक्ष शिवपूजन दुबे,पप्पू कुमार,रामजी सिंह, रामाश्रय सिंह, मीडिया प्रभारी रवि कुमार दुबे, आनंद कुमार, मनीष कुमार, संजय कुमार सिंह, उदय कुमार सिंह, मुन्ना कुमार सहित दर्जनों डीलर उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



