google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर को अनुमंडल बनाओ कमिटी को पुनर्गठित करने का लिया निर्णय

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार ) 8 अक्टूबर 2024 मंगलवार को नबीनगर के मारवाड़ी धर्मशाला मे नबीनगर को अनुमंडल बनाओ संघर्ष समिति की बैठक प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष संतन सिंह की अध्यक्षता मे अयोजित किया गया जबकि संचालन संघर्ष समिति के सचिव शंकर प्रसाद ने किया। बैठक में यह महसूस किया गया कि अनुमंडल बनाओ संघर्ष कार्यकारिणी अपनी पूर्णरूपेण क्षमता से कार्य नहीं कर सकी ।अतः नबीनगर को अनुमंडल बनाने के लिए संघर्ष को तेज करने एवम जारी रखने के लिए संघर्ष समिति को पुनर्गठित करने का फैसला लिया गया।बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अगली बैठक में कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया जायेगा। इसके लिए अगली बैठक 27 अक्तूबर को रखा गया है। बैठक में श्याम बिहारी सिंह , प्रदीप सिंह , सुजीत कुमार , सुरेन्द्र सिंह , रविन्द्र सिंह , विनय सिंह , छेदी बैठा , सरयू सिंह ‘ दिवाकर चन्द्रवंशी , राजेन्द्र सिंह , राजकुमार रजक, गोपाल सिंह, प्रवीण सिंह मौजुद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)