google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बसडीहा पैक्स अध्यक्ष पद के लिए दीपक तिवारी ने ढोल बाजे के साथ किया नामांकन

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के बसडीहा पंचायत में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के आखिरी दिन निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष दीपक तिवारी ने ढोल बाजे सिंघा के साथ नामांकन दाखिल किया।दीपक तिवारी के नामांकन में बड़ी संख्या में पंचायत के कृषक मतदाता एवं उनके समर्थक शामिल रहे। मौके पर दीपक तिवारी ने कहा कि अध्यक्ष पद के चुनाव वैसे तो अन्य प्रत्याशी भी मैदान में हैं लेकिन उनका किसी से मुकाबला नहीं है और वे भरी जनमत के साथ चुनाव में जीत हासिल करेंगे।उन्होंने कहा कि पैक्स अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल निर्विवाद रहा है वे किसानों के मुद्दे को लेकर हमेशा संघर्षशील रहे है और यही कारण है कि क्षेत्र में वे किसानों के बीच लोकप्रिय रहे है जिसका लाभ पुनः इस चुनाव में उनको मिलने वाला है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)