दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के तोल पंचायत से पैक्स चुनाव में शनिवार को आखिरी दिन पूर्व मुखिया एवं पूर्व पैक्स अध्यक्ष रहे उमाकांत सिंह उर्फ टिंकू सिंह ने नामांकन दाखिल किया।टिंकू सिंह के नामांकन में बड़ी संख्या में समर्थक और किसान मतदाता शामिल रहे। तोल पंचायत से एकमात्र नामांकन टिंकू सिंह के दाखिल होने से उनकी निर्विरोध चयन होने का रास्ता साफ हो गया है नामांकन वापसी के आखिरी दिन उन्हें निर्विरोध चुने जाने की औपचारिक प्रक्रिया पूरी किए जाने की संभावना है।बीडीओ ने बताया कि चुनाव में 11 तारीख को नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा ।वहीं वोटिंग 18 मार्च को और मतगणना 19 मार्च को निर्धारित है। टिंकू सिंह के नामांकन में जिला पार्षद हरि राम,राजद के प्रखंड अध्यक्ष जगन यादव एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



