बिलासपुर, 31 जनवरी।
देवलोक गमन जीवन का शाश्वत सत्य है, किंतु कुछ व्यक्तित्व ऐसे होते हैं जिनकी मृत्यु भी समाज के लिए प्रेरणा बन जाती है। बिलासपुर की नूतन कॉलोनी, सरकंडा निवासी श्रीमती के.जी. लीलम्मा (पत्नी स्व. पी.एस. नायर) ने देहदान कर ऐसा ही अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
श्रीमती लीलम्मा ने अपने जीवन के अंतिम क्षणों से पूर्व परिजनों के समक्ष स्वेच्छा से देहदान की इच्छा व्यक्त की थी। 30 जनवरी को उनके निधन के उपरांत परिजनों ने उनकी इस अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनकी पार्थिव देह को छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स), बिलासपुर के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति को सौंप दिया।
अधिष्ठाता डॉ. मूर्ति के निर्देश पर शरीर रचना विज्ञान (एनाटॉमी) विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शिक्षा जांगड़े द्वारा सभी आवश्यक प्रक्रियाएँ पूर्ण कर देहदान को विधिवत स्वीकार किया गया। इस दौरान श्रीमती लीलम्मा के पुत्र श्री एस. भारतीयन (मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक, बिलासपुर), पुत्रवधू डॉ. श्रीमती सुप्रिया भारतीयन सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर सिम्स के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों ने अपने अध्ययन की शुरुआत के दौरान ‘कैडैवरिक ओथ’ लेते हुए देहदाता को अपना प्रथम गुरु मानने की शपथ ली। छात्रों ने संकल्प लिया कि वे पूरे सम्मान, श्रद्धा और मर्यादा के साथ अध्ययन कर कुशल एवं संवेदनशील चिकित्सक बनेंगे। यह परंपरा न केवल विद्यार्थियों में मानवीय संवेदनशीलता विकसित करती है, बल्कि देहदाताओं के प्रति गहरी श्रद्धा और आभार की भावना भी उत्पन्न करती है।
कार्यक्रम में अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कश्यप, डॉ. शिक्षा जांगड़े, डॉ. अमित कुमार, डॉ. निलेश महोबिया, श्रीमती संज्ञा टंडन (अरपा रेडियो) सहित सिम्स के चिकित्सकगण एवं दिवंगत श्रीमती लीलम्मा के परिजन उपस्थित रहे।
देहदान, #BodyDonation, #SIMSBilaspur, #MedicalEducation, #Humanity, #SocialService, #ChhattisgarhNews, #BilaspurNews, #InspiringStory
- **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’**
*नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य… - दैनिक समाज जागरण PDF – 26 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
दिल्ली–एनसीआर | 26 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित… - धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रल्हाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर लिया निर्णय, तत्काल प्रभाव से लागू हुआ आदेश नई दिल्ली। पेपर लीक विवाद के बीच केंद्र सरकार में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। द्रौपदी मुर्मु ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार… - IIA नोएडा चैप्टर की जनरल बिज़नेस मीट संपन्न, विधायक पंकज सिंह ने उद्योग जगत को किया संबोधित
150 से अधिक उद्योगपति और उद्यमी हुए शामिल, औद्योगिक विकास, आधारभूत सुविधाओं और उद्योग-सरकार समन्वय पर हुआ मंथन नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (IIA) के नोएडा चैप्टर द्वारा चेयरमैन नवीन गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को सेक्टर-27 स्थित फॉर्च्यून होटल में जनरल बिज़नेस मीट एवं मंथन बैठक का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि… - गिझोड़ में ₹8.55 करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, विधायक पंकज सिंह ने सुनीं जनसमस्याएं
सोसाइटी, स्कूल व औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से किया संवाद, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश नोएडा। नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने शनिवार को ग्राम गिझोड़ में लगभग 8 करोड़ 55 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न आवासीय सोसाइटियों,…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



