google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के ईओ विमल कुमार की औरंगाबाद में हत्या चालक गिरफ्तार


दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)रोहतास जिले के डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की शनिवार देर रात औरंगाबाद में बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस वारदात से प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार औरंगाबाद जिले के बारुण थाना क्षेत्र के पटना नहर रोड पर अज्ञात अपराधियों ने उनकी कार जबरन रुकवाई। इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडे और अन्य हथियारों से उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार ईओ विमल कुमार अपनी कार से पटना जा रहे थे। रात करीब 10:30 बजे यह घटना हुई।

गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें इलाज के लिए जमुहार स्थित नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की भीड़ जुट गई। रोहतास डीएम दीपक मिश्रा, एसपी रौशन कुमार और औरंगाबाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा भी अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली।औरंगाबाद सदर एसडीपीओ-1 सुशील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सुनियोजित हमला प्रतीत हो रहा है।

पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटा रही है। मामले में चालक की संदिग्ध भूमिका को देखते हुए हिरासत में लेकर पूछ ताछ कि जा रही है।मृतक की पत्नी ने भी चालक पर हत्या के साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी गई है। हत्या के पीछे लूट, पुरानी रंजिश और डेहरी नगर परिषद से जुड़े किसी विवाद की भी जांच की जा रही है।इस घटना के बाद डेहरी नगर परिषद के कर्मियों में आक्रोश है और पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)