google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पौथू पुलिस की कार्रवाई बीएनएस के कई धाराओं में नामजद 1 आरोपी गिरफ्तार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
औरंगाबाद जिले के पौथू थाना पुलिस ने मारपीट और दंगा के मामले में एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद आफताब उर्फ मोहम्मद आफताब आलम पिता मोहम्मद रसीद उर्फ मोहम्मद शेख रसीद, उम्र करीब 38 वर्ष, निवासी ग्राम बनाही, थाना पौथू, जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पौथू थाना कांड संख्या 76/26 में आरोपी पर बीएनएस की कई धार के तहत मामला दर्ज था ।गुप्त पर सूचना पर नामजद आरोपी को उसके घर से पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने कहा कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी जारी है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)