google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिल्ली में वायु प्रदूषण बढ़ा, डॉक्टर ने दी सावधानी बरतने की सलाह

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता पर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है। अपोलो अस्पताल के रेस्पिरेटरी मेडिसिन स्पेशलिस्ट, डॉ. निखिल मोदी के अनुसार, “हर साल जैसे-जैसे सर्दी का मौसम आता है, हम देखते हैं कि AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) बढ़ने लगता है, क्योंकि ठंडी हवा में हवा की गति धीमी हो जाती है और ठंडी हवा ऊपर नहीं उठती, जिससे प्रदूषण नीचे के स्तर पर जमा हो जाता है। दीवाली से पहले ही AQI बढ़ना शुरू हो गया था और दीवाली के बाद इसका और बढ़ने का अनुमान था।”

डॉ. मोदी ने बताया कि जैसे ही प्रदूषण बढ़ता है, एलर्जी या फेफड़ों की समस्याओं वाले लोग सांस लेने में दिक्कत, खांसी, आंखों में पानी और अन्य लक्षणों का सामना करते हैं। उन्होंने कहा कि “दीवाली के अगले दिन से ही मरीज आना शुरू हो गए हैं।

सावधानी के उपाय:

  • एलर्जी या सांस की समस्या होने पर दवाइयाँ साथ रखें।
  • बच्चे और बुजुर्ग बाहर जाने से बचें।
  • जब भी बाहर जाएँ, मास्क पहनें।

विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण से बचाव के लिए ये कदम बेहद जरूरी हैं, ताकि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सके

DelhiAirPollution #AQI #डॉनिखिलमोदी #दीवाली2025 #सांसकीसमस्या #स्वास्थ्यचेतावनी #अपोलोहॉस्पिटल


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)