google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दिल्ली में छठ पर्व पर उमड़ा जनसैलाब — सांसद मनोज तिवारी बोले, “यमुना में छठ पूजा देख रोमांचित हूं,

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर 2025
राजधानी दिल्ली में इस बार छठ महापर्व भव्यता और आस्था का अद्भुत संगम बन गया। भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने यमुना तट पर आयोजित छठ पूजा के दौरान कहा कि “आज दिल्ली में छठ पर्व की भव्यता देखकर मन रोमांचित हो उठा है।”

उन्होंने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता स्वयं छठ घाट पर पहुंचीं और अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने घाट पर पहुंचने से पहले लगभग चार किलोमीटर तक पैदल चलकर श्रद्धालुओं से मुलाकात की, उन्हें छठ की शुभकामनाएं दीं, और लोगों ने उनका स्वागत गीतों और तालियों से किया।

मनोज तिवारी ने कहा, “हम वर्षों से इस दृश्य की प्रतीक्षा कर रहे थे। कभी यमुना नदी में छठ पर्व मनाने पर रोक थी, लेकिन आज वही यमुना फिर से हमारी आस्था का केंद्र बनी है। हर श्रद्धालु यहां आकर अर्घ्य दे रहा है और आशीर्वाद दे रहा है।”

उन्होंने कहा कि यह न केवल आस्था का उत्सव है बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक विविधता और एकता का प्रतीक भी है। सांसद ने कहा, “दिल्ली में रह रहे हजारों पूर्वांचलवासियों और पूरे बिहार की ओर से मैं दिल्ली सरकार का आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने इस आयोजन को इतना भव्य बनाया।”


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)