समाज जागरण ब्यूरो विवेक देशमुख
बिलासपुर | आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बिलासपुर आगमन आज 2 जुलाई रविवार को हो रहा है यहां उनकी महारैली पश्चात आमसभा साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होगी।
महारैली को सफल बनाने आप पार्टी द्वारा पूरी ताकत झोक दी गई है। महारैली को सफल बनाने के लिए आप पार्टी की प्रदेश संयुक्त सचिव डॉ. उज्जवला कराड़े द्वारा लोगों से जन संपर्क कर आम सभा में पहुचने का अनुरोध किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी द्वारा इस आम सभा में 1लाख लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है। डॉ. उज्जवला कराड़े ने बताया कि इस महारैली में बिलासपुर जिले सहित प्रदेश के अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होने आ रहे है। मुख्यमंत्रीअरविन्द केजरीवाल को सुनने के लिए लोगों में बड़ा उत्साह दिख रहा है। इसके साथ ही आम सभा की तैयारी के लिए संभाग, जिला सहित मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट किया जा रहा है ।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



