नई दिल्ली।
राजधानी दिल्ली के मधुबन चौक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित एक रेस्टोरेंट ‘तुबाटा’ इन दिनों सोशल मीडिया और स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आरोप है कि यहां ग्राहकों के लिए विशेष ड्रेस कोड लागू किया गया है, जिसके तहत पारंपरिक भारतीय परिधान जैसे सूट-पजामी पहनकर आने वाली महिलाओं को एंट्री नहीं दी जाती।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रेस्टोरेंट में प्रवेश केवल उन महिलाओं और लड़कियों को दिया जा रहा है, जो वेस्टर्न या छोटे कपड़े पहनकर आती हैं। इस कथित नियम को लेकर लोगों में नाराज़गी देखी जा रही है और कई लोग इसे भारतीय संस्कृति और पहनावे के खिलाफ मान रहे हैं।
रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीं, कुछ ग्राहकों का कहना है कि इस तरह का ड्रेस कोड भेदभावपूर्ण है और इसे लेकर संबंधित अधिकारियों को जांच करनी चाहिए।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और दिल्ली पर्यटन विभाग से अपील की है कि इस तरह के नियमों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी ग्राहक के साथ उसके पहनावे के आधार पर भेदभाव न हो।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



