पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण
पदमा: हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को पदमा प्रखंड के सरैया स्थित गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) स्वदेश द्वारा संचालित पदमा वुड क्राफ्ट केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्था की गतिविधियों और वहां उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली।
इस दौरान संस्था की ओर से उपायुक्त के समक्ष सीएमसी मशीन, सीएफसी भवन की चारदीवारी निर्माण एवं जनरेटर उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। मांगों पर विचार करते हुए उपायुक्त ने संस्था को सोलर सुविधा उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और कहा कि संस्था के विकास एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन हरसंभव सहयोग करेगा।
मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी निधि रजवार, अंचल अधिकारी मोतीलाल हेम्ब्रम, उपप्रमुख सत्येंद्र राणा, सरैया मुखिया शांति देवी, स्वदेश संस्था के सचिव सुधीर कुमार, पंचायत सेवक संत किशोर तथा रोजगार सेवक संत सरोज पाठक समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।संस्था के निरीक्षण उपरांत उपायुक्त हेमंत सती ने प्रखंड कार्यालय, नवनिर्मित गोदाम भवन,राम नारायण हाई स्कूल,राजा किला(लक्ष्मी निवास पैलेस) आदि स्थानों का भी दौरा किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



