google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

पंकज कुमार पाठक, समाज जागरण

बरही: बरही स्थित मनोकामेश्वर शिव मंदिर परिसर में बीते शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष निरंजन केसरी ने की, जबकि संचालन प्रखंड मंत्री कैलाश ठाकुर ने किया।


बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत संगठन मंत्री चितरंजन कुमार, जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंहा, जिला मंत्री अरविंद मेहता, जिला सह मंत्री गुरुदेव गुप्ता एवं जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर कुमार उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार, मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।


संगठन को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बजरंग दल में सोनू केसरवानी एवं संजय केसरी को सहसंयोजक, रोहित कुमार को धर्म प्रसार प्रमुख, अभय कुमार को सह मंत्री, धर्मेंद्र कुमार को सुरक्षा प्रमुख, रवि शंकर साहू को सत्संग प्रमुख तथा शिवम कुमार को विद्यार्थी प्रमुख का दायित्व दिया गया।


वहीं, विश्व हिंदू परिषद की दुर्गा वाहिनी में पलक कुमारी को प्रखंड संयोजिका, संतुष्टि केसरी को सह संयोजिका, रिया कुमारी को बल संस्कार केंद्र प्रमुख, विशाखा कुमारी को विद्यार्थिनी प्रमुख तथा संध्या ठाकुर को शक्ति साधना केंद्र प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई।


बैठक में प्रदीप चंद्रवंशी, मनोज कुमार वर्मा, मुन्ना सोनी, अभय कुमार, रोहित कुमार, धर्मेंद्र यादव, प्रदीप कुमार कुशवाहा, दिनेश पंडित, धर्मेंद्र कुमार प्रजापति, चंदन केसरी, संजय राणा, विजय कुमार राणा, रमेश कुमार यादव, सागर कुमार, सुरेंद्र यादव, जयप्रकाश प्रजापति, इंद्रदेव गुप्ता, शिवम कुमार, अर्चना ठाकुर, पल्लवी केसरी, रिया कुमारी राणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक के अंत में संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता एवं हिंदू समाज के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)