google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

देश की जनता के अटूट विश्वास एवं कार्यकर्ताओं की अथक परिश्रम का परिणाम है पश्चिम बंगाल जीत : राजा

अनूपपुर। अनूपपुर भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत पर नगर मंडल उपाध्यक्ष राजा तिवारी ने कहा कि यह सफलता केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की जनता के भरोसे और प्रत्येक कार्यकर्ता की अथक मेहनत का परिणाम है।



उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मिली यह विजय पार्टी की जनहितकारी नीतियों और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की एक निर्णायक पुष्टि है। पूरे देश में कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है, और यह जीत संगठन के मनोबल को नई ऊंचाइयों पर ले गई है।

नगर मंडल उपाध्यक्ष ने बताया कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय से जो राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियाँ देखी जा रही थीं, उनमें अब तेजी से सकारात्मक परिवर्तन शुरू हो चुका है। जनता नई आशा और नए विश्वास के साथ भारतीय जनता पार्टी के साथ खड़ी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे इसी ऊर्जा, समर्पण और एकजुटता के साथ संगठन को और मजबूत करते हुए सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, ग्रामीणजन एवं युवा शामिल हुए। उमड़े जनसैलाब और जोशीले माहौल ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्षेत्र में पार्टी के प्रति समर्थन लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)