
दैनिक समाज जागरण वीरेंद्र यादव जिला संवाददाता औरंगाबाद बिहार 17 नवंबर 2023:-
औरंगाबाद जिले देव में सूर्य उपासना का महापर्व चार दीवशीय छठ पर्व नहाय खाय के साथ शुक्रवार से शुभआरम्भ हो गया है। देव छठ मेला का उद्घाटन करने के लिए बिहार सरकार के भूमि सुधार विभाग राजस्व विभाग एवं गना उधोग विभाग के मंत्री आलोक कुमार मेहता देव पहुंचे।जहां उन्होने सबसे पहले देव सूर्यकुंड तालाब का फीता काटकर उद्घाटन किया।उसके बाद कर्पूरी मंच पर दिप प्रज्वलित कर मेला का शुभारंभ किया।
इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन के दौरान देव छठ मेला को राजकिय दर्जा घोषित किया।उन्होंने कहा कि हमारी सरकार जो वादा करती है उसे पूरा करती है।देव मेला अब और भी भव्य होगा।सूर्य भगवान इस पृथ्वी के सबसे शक्तिशाली हैं।सरकार ने पर्याप्त मात्रा में आवस्यकता के अनुसार बढ़ता घटता रहेगा।मेला का प्रचार प्रसार चारो तरफ बढ़ रहा है।इस लिए भीड़ बढ़ना शौभाविक है।अब मेला 4 दिन से बढ़ाकर और बड़ा होगा।उन्होंने कहा कि मैं इस बार राजकीय मेला का चिट्ठी और सन्देश लेकर आया हूं और आज से मेला को राजकीय दर्जा मिल गया।राजकीय मेला के रूप में जो जो प्रगति होगी वैसे वैसे संसधान बढ़या गया है।
एक से दो महीने में सारा बजट का पैसा भेज दिया जाएगा।चैती और कार्तिक दोनों छठ मेला को राजकीय दर्जा दिया गया है।मेला का कई आयाम है।मेला का अद्यतत्मिक महत्व रखता है तो एक तरफ सांस्कृतिक महत्व रखता है।देव पूरे देश मे जाना जाता है।देव का पौराणिक मन्याता है।यह एक बिहार का सबसे बड़ा आध्यात्मिक जगह है।यह बिहार का सबसे बड़ा छठ मेला वाला धार्मिक जगह है।न्यास समिति और विधायक जी ने जो मांग किया है उस मांग को लेकर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री से मिलकर पूरा किया जाएगा।देव में बाइपास बनाया जाएगा।उन्होंने मेला में कार्यरत स्काउट गाइड के साथियों को बधाई दिया।उन्होंने कहा कि मैं एक खुद राष्ट्रपति पुरस्कृत स्कॉटगाइड हूँ।
स्काउट गाइड समाजसेवा का कार्य हमेशा करते हैं।स्काउट गाइड से मेरा दिल से लगाव है।इस दौरान विधायक आनन्द शंकर सिंह ने देव में कॉलेज की मांग किया।उन्होंने मांग करते देव के बाहरी हिस्सा में शौचालय निर्माण कराने की मांग किया। देव दधपा रोड का जीवनोधार करने का मांग रखा। देव में मेडिकल कॉलेज की मांग करते हुए कहा कि जमीन देव में उपलब्ध है।जिला परिषद अध्यक्ष प्रमिला कुमारी,जिला पदाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री,पुलिस अधीक्षक स्वप्ना गैतम मेश्राम,सदर अनुमंडल पदाधिकारी कुमार विजयंत,एसडीपीओ अमानतुल्लाह, सर्किल इंस्पेक्टर शैलेन्द्र, देव के पूर्व थानाध्यक्ष मनोज पांडेय,देव थानाध्यक्ष राजगृह प्रसाद,पूर्व विधायक सुरेश मेहता,नगर पंचायत अध्यक्ष देव पिंटू कुमार साहिल,नगर पंचायत उपाध्यक्ष गोलू गुप्ता,जिला पार्षद शंकर यादवेन्दु, अनिल यादव, गायत्री देवी, सुरेंद्र यादव,राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा,जिलाध्यक्ष कांग्रेस राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह,राजद जिला प्रवक्ता डॉ रमेश यादव,जिला परिषद प्रतिनिधि संजय यादव,प्रदेश महासचिव राजद कौलेश्वर यादव, बादशाह यादव पंचायत समिति सदस्य विकास कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



