google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

दो बच्चे की मां कुंवारे देवर से की प्यार, देवर कि शादी की बात पर, दोनों फांशी लगा दे दी जान*



दैनिक समाज जागरण
ब्यूरो उमाकांत साह

बांका: जिले के चांदन प्रखंड सुइया क्षेत्र एक बड़ी खबर सामने आई है। एक प्रेमी प्रेमिका के इश्क में इस तरह का पागल हो गई थी की दोनों युगल प्रेमी एक कटहल पेड़ में रस्सी का फंदा लगा रस्सी के सहारे एक ही पेड़ में अलग-अलग झुल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर लिया है। घटना तब सामने आया जब गांव के लोग शनिवार को अहले सुबह सोच करने उस ओर गया। जानकारी के अनुसार सुइया थाना क्षेत्र बरगुनिया गांव के जागो दास का 22 वर्षीय पुत्र रघुवर दास एवं गांव के ही मुकेश दास की पत्नी व दो बच्चे की मां 28 वर्षीय सविता देवी के बीच एक वर्ष पुर्व से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। रिश्ते में दोनों देवर भाभी होने की बात कही जा रही है। मृतिका सविता देवी की पति अक्सर परिवार चलाने के लिए बाहर रहा करता था। ओर दोनों देवर भाभी का प्यार परवान चढ़ा हुआ था, इधर जब मृतक रघुवर दास के परिजन युवक को शादी कराने की बात तय कर दिया। जो आज ही के दिन 22 वर्षीय युवक रघुवर दास के घर में तिलक उत्सव होने के तैयारी में लोग लगा था। इस बात को लेकर दोनों प्रेमी देवर भाभी को मंजूर नहीं हुआ और दोनों एक दूसरे को मिटने के खातिर फांसी लगाकर जान दे दी। इस तरह की सनसनीखेज मामले को लेकर घटना स्थल पर गांव के लोग इकट्ठा होकर मौके से सुइया थाना अध्यक्ष मनीष कुमार सुचना दे दिया। सुचना पाते ही थाना अध्यक्ष मनीष कुमार दल बल के साथ पहुंचकर दोनों मृत शव को ग्रामीणों के सहयोग से निचे उतरा और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया। इस मौके पर धनुवसार पंचायत के मुखिया भोला यादव के अलावा दर्जनों लोग मौजूद थे। घटना के लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं साथ ही मृतक दोनों के परिजनो में मातम पसरा हुआ है। मृतिका सविता देवी के 6 वर्ष का पुत्र अंकुश कुमार व 3 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी आदि परिजन रो रो कर बुरा हाल है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)