जनता कॉलेज में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
महिला विकास निगम हरियाणा की चेयरपर्सन सुनीता दांगी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
दैनिक समाज जागरण, [[ महेन्द्र जावला बहल ]]
चरखी दादरी, 17 नवंबर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माय भारत (MY Bharat) के तत्वावधान में चरखी दादरी के जनता कॉलेज सभागार में विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ रहा। इसमें 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने तीन-तीन मिनट के संवाद के माध्यम से नशा मुक्ति और विकसित भारत के निर्माण को लेकर अपने विचार प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में महिला विकास निगम हरियाणा की चेयरपर्सन सुनीता दांगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार हो सकता है, जब हमारा युवा नशा मुक्त होगा। नशा युवा की ऊर्जा, परिवार और भविष्य तीनों को प्रभावित करता है। आज जिस तरह विश्वविद्यालय के युवाओं ने बेबाकी से अपने विचार रखे हैं, उससे स्पष्ट है कि भिवानी का युवा प्रधानमंत्री के विकसित भारत-2047 के विजन को साकार करने के लिए तैयार है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि युवा स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अन्य युवाओं को भी नशे के खिलाफ सामूहिक अभियान चलाकर जागरूक करेंगे तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ.जयबीर सिंह ने कहा कि नशा मुक्त कैंपस हमारा संकल्प है। युवा ही परिवर्तन के वास्तविक वाहक हैं। माय भारत के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व करने के लिए तैयार करने का महत्वपूर्ण मंच है।
जिला युवा अधिकारी श्रीमती मनसा एवं भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार तथा राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज ने कहा कि माय युवा भारत का उद्देश्य देश के प्रत्येक युवा तक पहुंचना है। विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं के विचारों को सीधे सरकार तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि भिवानी के युवाओं ने नशा मुक्ति को लेकर जो महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं, उन्हें माय भारत पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर भेजा जाएगा। चयनित युवाओं को जिला, राज्य और उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर संसद में अपने विचार रखने का अवसर मिलेगा।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नशे के दुष्प्रभावों, युवाओं में बढ़ती नशे की लत के कारणों तथा इसकी रोकथाम के लिए जन-जागरूकता मॉडल पर प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं। युवाओं ने अपने विचारों के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कोऑर्डिनेटर रोशन लाल एवं राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक साहिल कुमार ने किया। उन्होंने मुख्य अतिथि सुनीता दांगी, प्राचार्य जयबीर सिंह, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की जिला युवा अधिकारी श्रीमती मनसा, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता अशोक कुमार भारद्वाज, निर्णायक मंडल, एनएसएस इकाई, माय भारत स्वयंसेवकों तथा सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की भूमिका पूनम जोशी, डॉ. रणधीर, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. हेमलता एवं राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अशोक कुमार ने निभाई।
कार्यक्रम का समापन नशा मुक्त भारत की शपथ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर लेखाकार जितेन्द्र सैनी, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक साहिल कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता गौरव हिंदू, सचिन यादव बवानी खेड़ा, प्रवीण गोलागढ़, स्वयंसेवी मोहित कुमार, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक दीपक शर्मा कादमा, दीपक बुरा, जिला युवा पुरस्कार विजेता एवं स्वयंसेवी ज्योति शर्मा सहित अनेक विद्यार्थी एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।
बॉक्स न्यूज
प्रतियोगिता के परिणाम ये रहे
प्रतियोगिता में पहला स्थान नीतीश कुमार ने प्राप्त किया, दूसरा स्थान लक्षिता ने प्राप्त किया और तीसरा स्थान लक्षिका ने प्राप्त किया,चौथा दिव्या ने और पांचवा कुणाल कुमार ने प्राप्त किया। जिनको प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देखकर सम्मानित किया गया। जिला युवा अधिकारी मनसा ने कहा कि प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी अब राज्य स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



