google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

इस बार लोहारू की सीट हर हाल में जीतेगी भाजपा: सांसद धर्मबीर सिंह

  • गौशालाओं के संचालन में आमजन का सहयोग भी जरूरी: धर्मबीर सिंह
  • गांव ढिगावा जाटान की श्री हरि गौशाला के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सांसद धर्मबीर सिंह

दैनिक समाज जागरण, [[ महेन्द्र जावला बहल ]]

ढिगावा/ लोहारू, 17 नवंबर। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि भाजपा हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं लागू कर रही है। इस बार लोहारू विधानसभा की सीट भाजपा हर हाल में जीतेगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार मामूली वोटों के अंतर से सीट हाथ से निकली थी, लेकिन इस बार कार्यकर्ताओं के जोश और जनता के आशीर्वाद से वो कसर भी पूरी हो जाएगी।


सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने ये बात गोपाष्टमी के उपलक्ष्य पर ढिगावा की श्री हरि गौशाला के वार्षिक उत्सव में ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि लोहारू की जनता ने हमेशा भाजपा को प्यार दिया है। 2019 में भी लोहारू ने भाजपा को जिताया था। 2024 में थोड़ी सी चूक रह गई, लेकिन अब कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर तैयार है। इस बार लोहारू में कोई चूक नहीं होगी।


उन्होंने कहा कि लोहारू की असली लड़ाई विकास की लड़ाई है। लोहारू में पीने के पानी और सिंचाई के पानी की स्थाई व्यवस्था, गांवों में पक्की सडक़ें, गलियां और नालियां, किसानों को खाद-बीज, फसल का उचित भाव और समय पर मुआवजा,युवाओं के लिए रोजगार और खेल सुविधाएं,महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सरकार की प्राथमिकता है। लोहारू को इस विकास की मुख्यधारा से जोड़े रखना है तो भाजपा को जिताना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि अब आराम नहीं, अब मैदान में उतरने का समय है। घर-घर जाओ, प्रत्येक बूथ मजबूत करो। इस बार लोहारू की जीत सिर्फ एक सीट की जीत नहीं होगी, ये लोहारू के स्वाभिमान की जीत होगी।
बॉक्स

  • गौशालाओं के संचालन के लिए सरकार दे रही लाखों रुपए, गौसेवा ही सच्ची सेवा है
    सांसद ने कहा कि सरकार गौ संरक्षण को लेकर गंभीर है। सरकार गौसेवा को सिर्फ धार्मिक कार्य नहीं बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी मानकर गौशाला में आर्थिक सहायता पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि वे गौशालाओं के संचालन में अपना सहयोग करें। गौ सेवा सबसे पुनीत कार्य है।

  • उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गौशालाओं में गायों के लिए शैड व चारे की व्यवस्था के लिए अनुदान राशि मुहैया करवाई जा रही है। वहीं दूसरी ओर बिजली-पानी की समुचित व्यवस्थ करवाई जा रही है, ताकि गौ संरक्षण में परेशानी ना हो। उन्होंने कहा कि गायों के उपचार के लिए गौशालाओं में पशु चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं का संचालन एक सांझा कार्य है, जिसमें आमजन का सहयोग जरूरी है। गौ माता में सभी देवताओं का वास है। इस अवसर पर गौशाला परिसर में भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति का अनावरण भी किया गया।

  • इस दौरान गौशाला समिति प्रधान संदीप सिंह, पूर्व चेयरमैन कमल सिंह मान, सरपंच धर्मवीर सिंह, काशीराम नंबरदार, भगवाना राम जोगी, धर्मपाल नायक, रोहतास लाम्बा, राजेश चहड, सोमबीर शर्मा सहित गौशाला के सभी पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)