समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी महिलाएं विकास की योजनाओं में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं जो आज समाज में एक परिवर्तन के रूप में दिख भी रहा है।
उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानन्दपुर में राष्ट्रीय महिला आयोग, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित निर्वाचित महिला जनप्रतिनिधियों का “सी इज द चेंज मेकर” परियोजना के अंतर्गत “महिलाओं का राजनीति में प्रतिनिधित्व” पर क्षमता संवर्धन विषयक चल रहे तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण सत्र के द्वितीय दिवस प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए सेवा निवृत्त जिला विकास अधिकारी डॉ. डी.आर. विश्वकर्मा ने कही। उन्होंने प्रतिभागियों को जेंडर बजटिंग एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
इसी कड़ी में सेवा निवृत्त मुख्य विकास अधिकारी हीरालाल द्वारा प्रशिक्षुओं को महिलाओं से संबंधित नवीनतम विकास की योजनाओं और कार्यक्रमों में बारे में जानकारी दी गई। वही मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय द्वारा प्रतिभागियों को कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न एवं उससे संबंधित कानून पर जानकारी दी गई। इसी क्रम में राज्य प्रशिक्षक के.एल. पथिक ने प्रतिभागियों को महिलाओं के प्रति साइबर क्राइम एवं मानव तस्करी पोर्टल व हेल्प लाइन नंबर 1090 आदि के बारे में दी।
इस अवसर पर सत्र प्रभारी संजय कुमार, सुरेश तिवारी, राधेश्याम यादव, पार्षद नूरजहां, संजू सरोज, कुसुम सिंह पटेल, मंजू कन्नौजिया, बेबी कुमारी, गरिमा सिंह, कनकलता मिश्रा, गीता सिंह, सुशीला देवी, इंद्रारानी, फरजाना, सीमा वर्मा, प्रधान शशिकला, निर्मला देवी, अनिता पटेल, चंद्रतारा, मंजुला देवी, रेखा देवी, मीता देवी, कविता, पूनम, सोनिया देवी, ग्राम पंचायत सदस्य बबीता कुमारी, सरिता देवी, गायत्री देवी, दुर्गा मिश्रा, संगीता देवी सहित जनपद वाराणसी से चयनित महिला पार्षद, ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्यों सहित 40 प्रतिभागियों ने उपस्थिति रही।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



