google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

#देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई#


(हरेश उपाध्याय) दिल्ली:- पूज्य माता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 297वीं जयंती समारोह पाल बघेल समाज द्वारा सादतपुर एक्सटेंशन पुस्ता एरिया (छत्रपति शिवाजी महाराज चौक) पर धूमधाम से मनाया गया। पूज्य माता देवी अहिल्याबाई होलकर त्याग, न्याय, धर्म की प्रतिमूर्ति तथा उत्कृष्ठ विचारों एवं नैतिक आचरण के लिये विख्यात मालवा साम्राज्य, पुण्यश्लोक राजमाता थीं। अहिल्याबाई देवी होल्कर की जयंती पर दर्जनों की संख्या में लोगों ने उन्हें याद करते हुए पुष्प अर्पित कर नमन किया । कार्यक्रम के समापन के पश्चात प्रसाद वितरण भी किया गया । संस्था के संस्थापक राजेश बघेल ने आए हुए लोगों के माथे पर तिलक लगाकर उनका कार्यक्रम में शामिल होने पर स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के संरक्षक लाला तेज सिंह बघेल, प्रधान बाबू सिंह बघेल, महासचिव वासुदेव बघेल, कोषाध्यक्ष राधेश्याम बघेल, जगदीश बघेल, बनी सिंह बघेल, हरी सिंह बघेल, रामजीलाल बघेल,विश्वनाथ बघेल, चन्दर बघेल, मुकेश बघेल,संजय झा, नरेश पाल, सत्यपाल सिंह बघेल, सतवीर सिंह बघेल, विनोद पाल के अलावा भाजपा सादतपुर मण्डल अध्यक्ष दीपक सिंह गौर, मण्डल उपाध्यक्ष त्रिलोक चन्द, शिवम वर्मा,हरेंद्र गिरी,महामंत्री लक्ष्मण सिंह डबोला,मण्डल कार्यालय मंत्री इंद्रजीत सिंह पाली,युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा जिला मंत्री रामवृक्ष सिंह बघेल, खजान सिंह बघेल, बंटी बघेल, मूलचन्द बघेल,राम दत्त पाण्डेय भाजपा महामंत्री आदि सहित तमाम सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

पेश है LiLiUM Multi Vitamin Moisturizer SPF 50 — आपकी त्वचा को पोषण और नमी देने के साथ उसकी देखभाल का खास साथी।

Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)