समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी ।।
हनुमान जन्म उत्सव के अवसर पर आज रामेश्वर क्षेत्र में हनुमान जयंती बड़े धूम धाम से मनाया गया।क्षेत्र के बरेमा गांव स्थित श्री प्राचीन हनुमान मंदिर,भाऊपूर, पेडुका, खेवली,रामेश्वर हनुमान मंदिर ,हरहुआ ,आयर में भगवान का श्रृंगार के बाद पूजन अर्चन किया गया। बरेमा प्राचीन हनुमान मंदिर में हरियाली श्रृंगार के बाद सुंदर काण्ड का पाठ और शाम को भजन कीर्तन का अयोजन किया गया। रामेश्वर तीर्थधाम में बड़े व छोटे हनुमान जी की भव्य श्रृंगार व प्रसाद वितरीत किया गया।
रामेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी अन्नू तिवारी,ज्योतिषाचार्य प0 शीतला प्रसाद तिवारी ने हनुमान जी के शक्ति आराधना पर कथा श्रवण कराया।रामेश्वर में चिंटू गुरु, बबलू पांडेय,डॉ0 आर0 के0 सिंह,के0एल0 पथिक,प्रधान घनश्याम सिंह यादव, रामगोपाल चौरसिया ,डॉ0रामप्रसाद, रोहित तिवारी,अनिल गुप्ता, बरेमा में
किशन तिवारी,शुभम, दाऊ,धीरज,शिवम तिवारी,आशु तिवारी,आजाद सिंह,हेमंत,रितेश,लक्की भटौली में अंजनी पंडा सहित अन्य भक्त जनों ने दर्शन कर प्रसाद वितरण किया।जय बजरंगबली ,जय हनुमान के जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



