google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मौनी अमावस्या पर डुबकी के लिए गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

दान-पुण्य कर मांगी सुख-समृद्धि की कामना

सुनील बाजपेई
कानपुर। आज यहां बुधवार को मौनी अमावस्या पर डुबकी के लिए सभी गंगा घाटों पर भारी भीड़ उमड़ी। इसके लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई अहम कदम उठाए गए। सभी घाटों में सुरक्षाबल भी तैनात रहे, ताकि गंगा स्नान में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।
आज शहर के बिठूर, अटल, परमट, सरसैया, मैस्कर, सिद्धनाथ, शुक्लागंज समेत सभी 14 घाटों पर श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने के लिए हजारों की संख्या में पहुंचे्। इसके लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पूरे इंतजाम किये गये थे।
आचार्य अश्वनी तिवारी ने बताया कि माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या मौनी अमावस्या के नाम से जानी जाती है। इस अमावस्या को लेकर श्रद्धालुओं में बड़ी ही आस्था है।
जबकि शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव और पितरों के साथ-साथ भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। मान्यता है कि मौन रहकर गंगा स्नान करने से सुख समृद्धि और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यदि किसी के ऊपर पितृ दोष भी हैं, तो आज के दिन गंगा स्नान कर दान-पुण्य करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)