समाज जागरण ,प्रशांत कुमार भारद्वाज ,जिला संवाददाता
धनबाद (झारखंड़) 5 मार्च 2023 :- धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र का दाड़दाहा स्थित बाबूजान मुर्मू के पोल्ट्री फार्म में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है. जानकारी के मुताबिक शनिवार 4 मार्च को करीब 2 बजे पास के विद्युत ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गया. देखते ही देखते आग की लपटें काफी तेज हो गई. खबर पाकर आसपास के लोग पहुंचे. आग को बुझाने का काफी प्रयास किया. लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका. दमकल के पहुंचने के बाद देर शाम को आग पर काबू पाया गया. भुक्तभोगी दाड़हाहा गांव निवासी बाबूजान ने बताया कि फार्म में 2 हजार मुर्गे मुर्गियां थे. सभी जल गए हैं. इसके अलावा 60 बोरा मुर्गी का दाना, 40 बोरा भूसा, डेढ़ सौ पीस प्लास्टिक का कटोरा,दो सेट पाइपलाइन, तीन लकड़ी का चौकी समेत अन्य सामान भी जलकर राख हो गया है.
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



