बहल में धानक धर्मशाला की चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू, नागरिक ने जताई खुशी
दैनिक समाज जागरण, जिला संवाददाता। ( महेन्द्र जवाला बहल )
बहल कस्बे में धानक धर्मशाला की लंबे समय से चली आ रही चारदीवारी निर्माण की मांग आखिर पूरी हो ही गई। सोमवार श्री अलख आश्रम के महंत विकास गिरी महाराज के सानिध्य में चारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। चारदीवारी का निर्माण कार्य शुरू होने पर धानक समाज ने खुशी जताई । कार्यक्रम में बहल के पूर्व सरपंच गजानंद अग्रवाल ने विधिवत चारदीवारी की नींव रखकर निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई अग्रवाल ने कहा कि धर्मशाला समाज की महत्वपूर्ण धरोहर होती है जहां सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं उन्होंने कहा कि चारदीवारी बनने से धर्मशाला में आने वाले लोगों को सुविधा मिल सकेंगी। उन्होंने कहा कि समाज हित के कार्यों में सभी लोगों को मिल जुल कर सहयोग करना चाहिए।
महंत विकास गिरी महाराज ने कहा कि लंबे समय से धर्मशाला की चारदीवारी की जरूरत महसूस की जा रही थी वो आज आप पूरी होने जा रही है। उन्होंने सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्य समाज में एकता और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। इस अवसर पर डॉक्टर सुनील चावला, सुशील चैहडिया, मुन्ना तिवारी, चेतराम सैनी, राजबीर बागड़ी,बीरू गोस्वामी विक्की बागड़ी व सुनील सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



