google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सामाजिक कार्यकर्ता अरविन्द गुप्ता के हेल्पलाइन सेंटर में याद किये गए धरती आबा बिरसा मुंडा

समाज जागरण सवादाता दीपक कुमार प्रखंड छत्तरपुर

बिरसा मुंडा का नाम त्याग और अतुलित बलिदान का प्रतीक है: अरविंद

छतरपुर: धरती आबा बिरसा मुंडा जयंती और झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद गुप्ता चुनमून के के हेल्पलाइन सेंटर में श्रद्धाजंलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धाजंलि कार्यक्रम की अध्यक्षता अरविंद गुप्ता चुनमुन ने की, जबकि संचालन प्रोफेसर पंचम कुमार ने किया।
इस अवसर पर अरविंद गुप्ता ने अपने संबोधन में भगवान बिरसा मुंडा को त्याग और अतुलित बलिदान का प्रतीक बताया। और उनके संघर्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के अधिकारों और झारखंडी अस्मिता की रक्षा और ब्रिटिश हुकूमत के जुल्म के खिलाफ संघर्ष किया और आंदोलन का शंखनाद किया था, उन्होंने झारखंड राज्य के 24 वर्षों की उपलब्धियों और चुनौतियों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण के पीछे कई बलिदानों और संघर्षों की कहानियां दफ़्न है। उन्होंने राज्य के विकास में युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए शिक्षा, रोजगार और सामाजिक समरसता के क्षेत्र में योगदान देने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर, जेएमएम के प्रखंड अध्यक्ष रविन्द्र राम, अरबिन्द विश्वकर्मा, सन्नी कुमार, पंचम कुमार, चन्दन कुमार, अरविन्द अग्रवाल, उपेंद्र सिंह, उमेश कुमार रवि, सुनील पासवान, मनोज गुप्ता, अविरल कुमार, मृणाल कुमार, शुभम कुमार, सोनू कुमार, गोगल प्रसाद, लक्ष्मण रजक, सुनील गुप्ता, कन्हाई प्रसाद, राजू प्रसाद, प्रीतम कुमार, रितेश चंद्रा, मंजीत कुमार, गोलू कुमार सहित कई प्रमुख सामाजिक गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)