google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

वार्ड से हटाएं जाएं जर्जर बिजली पोल व ट्रांसफार्मर :पूर्णिमा सुजीत सिंह भदौरिया

समाज जागरण
उमरिया। नगरपालिका वार्ड क्रमांक ११ में बरसात के पहले जर्जर बिजली पोल, ट्रांसफार्मर सहित नीचे झूलती केबिल बदलने सहित पांच सूत्रीय मांग की गई है। इस संबंध में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन को दिए ज्ञापन में पार्षद पूर्णिमा सुजीत सिंह ने प्रशासन ने जनहित मुद्दों को लेकर ध्यानाकृष्ट कराया है।
ज्ञापन में अवगत कराया गया है कि वार्ड नंबर ११ मे विभिन्न स्थानों में लगे सीमेन्ट के जर्जर बिजली के पोल एवं ट्रॉसफार्मर शिफ्ट कराया जाना अति आवश्यक है। मुख्य मांगों में चौधरी मोहल्ला में ट्रॉसफार्मर एवं ११ केव्ही. लाईन सिफ्टिंग, खलेसर स्कूल तिराहा एवं ऑगनबाडी के सामने बिजली पोल, दुर्गामंदिर के पास से शिवमूर्ति गुप्ता के घर तक वर्तमान मे खुली लाईन हटाकर ए.बी. केबल लगाना, चुन्नी लाल बर्मन के घर के सामने लगे बिजली के पोल शिफ्टिंग कराया जाए जिससे आमजन को समस्या का सामना न करना पड़े तथा छोटे लाल प्रजापति के घर के सामने सीमेण्ट का पोल हटाकर नया पोल लगाने का आगृह किया गया है। ज्ञापन में नागरिकों द्वारा बताया गया है कि बारिश के मौसम मे खंभों में करेंन्ट आ जाता है। यही नहीं चौधरी मोहल्ले मे लगा ट्रॉसफार्मर पूरी तरह झुक चुका है, जिससे कोई भी अप्रिय घटना की संभावना है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)