पाली नगर को मिनी स्र्माट सिटी का सपना कब होगा साकार
उमरिया। उमरिया जिले की पाली एवंं चंदिया नगर पालिका को मिनी स्र्माट सिटी की घोषणा तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक आम सभा में 22 सिंतबर 2022 को की थी, इस घोषणा हुए तकरीबन तीन वर्ष पूरे होने को है, लेकिन उस पर अमल होना अभी भी बाकी है। अवसर था नगरीय चुनाव का था, जिसमें शिवराज सिंह चौहान भाजपा के पक्ष में प्रचार करने के लिए पाली पहुंचे थे और आम जनता से भाजपा को विजयी बनाने के एवज में यह उपहार पाली नगर वासियों को दी गई थी।मालुम हो पाली नगर की जनता ने मुख्यमंत्री की बात पर विश्वास कर पाली में भाजपा की नगर सरकार बना दी , अब बारी थी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जो वर्तमान में केन्द्रीय मंत्री के पद पर अभी भी आसीन हैं । लोगों का मानना है कि शायद मध्यप्रदेश की कमान उनके हाथ होती तो तस्वीर कुछ और ही होती, लेकिन वर्तमान में यह दायित्व मोहन यादव जी के पास है। ध्यान देने योग्य है कि एक मिनी स्र्माट सिटी में कौन सी सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए और हम उस मुकाम को कितना हासिल कर पाये है। मिनी स्र्माट सिटी में प्रारंभिक तौर पर सडक मार्ग जिसमें फुटपाथ अलग से होना चाहिए, परिवहन जो सार्वजनिक हो, बेहतर शिक्षा,उत्तम स्वास्थ्य सेवायें, आडिटोरियम, विकसित खेल मैदान, पर्यावरण एवं पर्यटन की सुविधा, और मुफ्त में इंटरनेट सुविधाओं से स्वच्छ और सुसज्जित नगर आदि सुविधाएं शामिल है, लेकिन हम विकास के इन सोपनो से कोसो दूर जहाँ से चले थे आज भी वही पर खड़े खड़े नजर आ रहे हैं।
ऐसा नहीं कहा जा सकता कि वर्तमान परिषद में विकास कार्य नहीं हुए, लेकिन वही विकास कार्य हुए जो एक आम नगर पालिकाओं में देखने में आते हैं। जबकि पाली नगर पालिका को न तो मिनी स्टार बनाये जाने के लिए अतिरिक्त बजट आवंटित हुआ और न ही ऐसी पहल हुई की जिससे पाली नगर मिनी स्र्माट सिटी की रफ्तार मे शामिल हो सकें।
अभी हाल में ही मुख्यमंत्री मोहन यादव जी का दौरा उमरिया जिले के पाली विकास खंड के पाली से लगे गोरईया ग्राम पंचायत में होना प्रस्तावित है, जिससे पाली नगर के नागरिकों की अपेक्षा मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से बढ़ गया है। पाली नगर की परिषद और नागरिकों ने मुख्यमंत्री जी के प्रति आशा भरी नजरों से लालयित है कि मिनी स्टार सिटी के सपनों पर मुख्यमंत्री जरूर पंख लगा देंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



